Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Incident: कंटेनर में घुसी पिकअप,11 की मौत,10 से ज्यादा घायल, मृतक यूपी के रहने वाले, खाटूश्याम से लौट रहे थे सभी

Incident
X

Incident

Incident: दौसा। राजस्थान के दौसा में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में घुस गई। एक्सीडेंट में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। सभी उत्तर प्रदेश के एटा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। एक्सीडेंट अल सुबह करीब 3.30 बजे नेशनल हाईवे-148 पर सैंथल थाना के बापी के पास हुआ।

Incident: एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि असरौली (एटा) गांव से करीब 45 श्रद्धालु दो पिकअप में खाटूश्याम गए थे। वापसी में महिलाओं-बच्चों से भरी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिकअप सवार एटा (UP) के असरौली (कोतवाली देहात) गांव के रहने वाले थे।

Incident: पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें 10 की मौत दौसा में हुई है। वहीं, एक गंभीर घायल ने जयपुर के SMS हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) हैं। 4 मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

Incident: गंभीर घायलों का जयपुर में इलाज

हादसे के 4 घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में, जबकि गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है। SMS में भर्ती लोगों में लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) व एक अन्य शामिल है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019