Pendra News : बाघिन प्रभावित क्षेत्र में स्कूल में छुट्टी घोषित
Pendra News : बाघिन प्रभावित क्षेत्र में स्कूल में छुट्टी घोषित
पेंड्रा : Pendra News : पेंड्रा के जलेश्वर गांव में पिछले 6 दिनों से मौजूद बाघिन के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने यह जानकारी दी।
गांव के स्कूल में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है। बाघिन की लगातार मौजूदगी से क्षेत्र में भय का माहौल है। प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला इसलिए लिया है ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाया जा सके।
ग्रामीणों को दी जा रही है चेतावनी
प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और बाघिन के करीब न जाने की सलाह दी है। वन विभाग ने बाघिन को पकड़ने और सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
इस फैसले से बच्चों और ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बाघिन की मौजूदगी से बनी स्थिति को जल्द सुलझाने की जरूरत है।