PBKS vs SRH IPL 2026
PBKS vs SRH IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के डबल हेडर में खेले जा रहे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 220 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पंजाब की टीम के खिलाफ हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए।
PBKS vs SRH IPL 2026: हैदराबाद की शुरुआत शानदार रही, जहां अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। अभिषेक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 74 रन ठोके, जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल रहे। वहीं हेड ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन ने 39 रन और कप्तान ईशान किशन ने 27 रनों का योगदान दिया। हालांकि, ओपनर्स के आउट होने के बाद टीम की रनगति थोड़ी धीमी पड़ गई।
PBKS vs SRH IPL 2026: पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि जेवियर बार्टलेट को एक सफलता मिली। अब पंजाब किंग्स के सामने इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज करने की चुनौती है, जबकि हैदराबाद की टीम इस स्कोर का बचाव कर मुकाबले पर पकड़ मजबूत करना चाहेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


