Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PBKS vs RCB Qualifier 1: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पहले बल्लेबाजी करेगी पंजाब, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11

Dev Verma
PBKS vs RCB
X

PBKS vs RCB

PBKS vs RCB Qualifier 1: नई दिल्ली: IPL 2025 का पहला क्वालीफायर आज चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से IPL 2025 की पहली फाइनलिस्ट टीम का फैसला होगा। हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। दोनों टीमें इस सीजन में शानदार फॉर्म में रही हैं। पंजाब और RCB ने 9-9 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष-2 स्थान हासिल किए हैं। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर पंजाब पहले और RCB दूसरे स्थान पर है। आज के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कांटे की टक्कर की उम्मीद है।

PBKS vs RCB Qualifier 1: टॉस अपडेट:

RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम की कमान रजत पाटीदार संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जोश हेजलवुड इस मैच में वापसी कर रहे हैं और नुवान तुषारा की जगह लेंगे। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि मार्को यानसेन की जगह अजमतुल्लाह उमरजई आए हैं।

PBKS vs RCB Qualifier 1: हेड-टू-हेड:

IPL के इतिहास में PBKS और RCB के बीच 35 मुकाबले हुए हैं, जिनमें पंजाब ने 18 और RCB ने 17 मैच जीते हैं। हालांकि, हाल के प्रदर्शन में RCB का पलड़ा भारी रहा है, क्योंकि पिछले 5 मुकाबलों में उसने 4 बार पंजाब को हराया है। इस क्वालीफायर में दोनों टीमें अपनी जीत का सिलसिला कायम रखने के लिए जी-जान लगा देंगी।

PBKS vs RCB Qualifier 1: पिच रिपोर्ट:

यह महत्वपूर्ण क्वालीफायर-1 मुकाबला पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान, चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगा। इस सीजन में इस मैदान ने PBKS के 4 घरेलू मैचों के साथ-साथ क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर की मेजबानी की है।

PBKS vs RCB Qualifier 1: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, काइल जैमिसन। इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक अग्रवाल, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019