Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PBKS vs CSK IPL 2025: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज रोमांचक मुकाबला, मुल्लांपुर में होगा आमना-सामना...

Dev Verma
PBKS vs CSK IPL 2025
X

PBKS vs CSK IPL 2025

चंडीगढ़: PBKS vs CSK IPL 2025: आईपीएल 2025 का 22वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस मैच में जीत की राह पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह पहली बार है जब ये दोनों टीमें इस नए स्टेडियम में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं।

PBKS vs CSK IPL 2025: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक आईपीएल में 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें चेन्नई ने 16 बार जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने 14 बार जीत दर्ज की है। खासतौर पर, 2022 के बाद से पंजाब ने चेन्नई को कड़ी टक्कर दी है और पिछले पांच मुकाबलों में से चार में जीत हासिल की है, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

PBKS vs CSK IPL 2025: टॉस और टीम में कोई बदलाव नहीं
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। दोनों टीमों ने अपनी पिछली प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही है, वहीं चेन्नई लगातार तीन हार के बाद वापसी करना चाहती है।

PBKS vs CSK IPL 2025: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स
रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन।

पंजाब किंग्स
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, परवीन दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशाक।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019