Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pawan Kalyan's wife: पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने तिरुमाला मंदिर में कराया मुंडन, बेटे की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत, देखें तस्वीरें

Asian News
Pawan Kalyans wife:
X

Pawan Kalyan’s wife:

Pawan Kalyan's wife: नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने रविवार को तिरुमाला मंदिर में अपनी मन्नत पूरी करते हुए सिर मुंडवाकर भगवान वेंकटेश्वर को अपने बाल अर्पित किए। उन्होंने यह मन्नत अपने बेटे मार्क शंकर की सलामती के लिए मांगी थी, जो सिंगापुर में एक हादसे में घायल हो गए थे। अन्ना ने अपने बेटे के स्वस्थ होने पर कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह कदम उठाया।

8 अप्रैल को सिंगापुर में एक समर कैंप के दौरान आग लगने से मार्क के हाथ-पैर जल गए थे और धुएं के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी। गनीमत रही कि वह इस हादसे में सुरक्षित बच गए। अपने बेटे की सलामती के लिए अन्ना ने तिरुमाला मंदिर में बाल अर्पित करने की मन्नत मांगी थी। बेटे के स्वस्थ होने पर उन्होंने अपनी मन्नत पूरी की।

Pawan Kalyan's wife: जनसेना पार्टी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अन्ना ने मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए 'पद्मावती कल्याण कट्टा' में अपने बाल अर्पित किए और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। अन्ना, जो रूसी रूढ़ीवादी ईसाई हैं, ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के नियमों के तहत मंदिर अधिकारियों के समक्ष भगवान वेंकटेश्वर में अपनी आस्था की घोषणा की और एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और अनुष्ठानों में शामिल हुईं।


Pawan Kalyan's wife:
जनसेना पार्टी ने बताया कि अन्ना ने मन्नत मांगी थी कि यदि उनका बेटा हादसे में सुरक्षित बच जाता है, तो वह भगवान को अपने बाल अर्पित करेंगी। उनके बेटे के स्वस्थ होने पर अन्ना ने यह वादा निभाया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019