Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Patwari Suspended : टेबल के नीचे रिश्वत गिनता दिखा पटवारी, वीडियो वायरल होते ही एसडीएम ने किया निलंबित

Patwari suspended: Patwari seen counting bribe under table, suspended by SDM as soon as video went viral
X

Patwari suspended: Patwari seen counting bribe under table, suspended by SDM as soon as video went viral

Patwari Suspended : कोरबा। जिले में एक पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान से पैसे लेते और टेबल के नीचे नोट गिनते दिखाई देने वाले पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील अंतर्गत पिपरिया हल्के का बताया जा रहा है।

Patwari Suspended : जानकारी के मुताबिक पिपरिया और सिर्री हल्के के पटवारी विनोद अग्रवाल पर जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए 5 हजार रुपए और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि किसान लंबे समय से अपने काम के लिए चक्कर काट रहा था।

Patwari Suspended : आरोप है कि काम करने के एवज में पटवारी लगातार पैसे की मांग कर रहा था। परेशान किसान ने रिश्वत देते समय मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें पटवारी टेबल के नीचे नोट गिनता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही मामला प्रशासन तक पहुंचा।

Patwari Suspended : इसके बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार बंजारे ने प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर पटवारी विनोद अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019