Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Parliament Session :- सेंगोल पर फिर से विवाद,RJD-SP ने की हटाने की मांग

Asian News
Parliament Session :- सेंगोल पर फिर से विवाद,RJD-SP ने की हटाने की मांग
X

Parliament Session

लोकसभा चुनाव के बाद संसद का प्रथम सत्र शुरू हो गया है| नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों के शपथ ग्रहण और स्पीकर के चुनाव के पश्चात राष्ट्रपति द्रौपदी ने आज संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया | इन सबके बीच संसद भवन में स्थापित सेंगोल को लेकर एक बार फिर से सियासत शुरू हो चुकी है ,जहां विपक्ष से समाजवादी पार्टी में सेंगोल को राजशाही का प्रतीक बताते हुए उसे हटाकर संविधान स्थापित करने की मांग की है वहीं राजद और कांग्रेस ने इसका खुलकर समर्थन भी किया |

Sengol added to ceremonial procession to welcome President to Parliament -  The Hindu

Parliament Session

क्या कहा समाजवादी पार्टी ने
समाजवादी पार्टी के सांसद आर चौधरी ने कहा कि हमारे लिए संविधान सबसे महत्वपूर्ण है, लोकतंत्र का प्रतीक है| अपने पिछले कार्यकाल में मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने संसद में सेंगोल स्थापित किया, सेंगोल का अर्थ है "राज दंड" अर्थात राजा का दंड ,रियासत की व्यवस्था को खत्म करके जब देश आजाद हुआ है फिर इस देश में राजा के डंडे का क्या काम, देश राजा के डंडे से चलेगा या संविधान से ? मैं मांग करता हूं कि संविधान को बचाने के लिए संसद से सिंगल को हटाया जाना चाहिए |

SP declared candidate from Mohanlalganj Akhilesh Yadav made former minister  RK Choudhary a candidate for the seat of Union Minister of State |  मोहनलालगंज से सपा ने घोषित किया प्रत्याशी: पूर्व मंत्री

Parliament Session

बीजेपी ने शुरू किया पलटवार विपक्ष के संगोल पर सियासत पर बीजेपी के लोकसभा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा "इन लोगों को कोई दूसरा काम नहीं है इन्होंने संविधान के बारे में गुमराह किया है यह लोग संविधान को मानते ही नहीं मोदी जी संविधान का बहुत सम्मान देते हैं" तो वही बीजेपी सांसद महेश जेठमलानी ने कहा कि सेंगोल राष्ट्र का प्रतीक है सेंगोल को स्थापित किया गया था तो उसको अब नहीं हटा सकते |

डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच भाजपा सांसद महेश जेठमलानी ने लगाया आरोप – बीबीसी  'बिकाऊ' है, चीनी कम्पनी से लिए पैसे – Revoi.inप्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार खगेन मुर्मू के व्यवहार को लेकर तृणमूल ने  उठाए सवाल - हिन्दुस्थान समाचार

Parliament Session

क्या है सेंगोल का इतिहास
सेंगोल का इतिहास भारत की आजादी से जुड़ा हुआ है | संसद में स्थापित सेंगोल को वर्ष 1947 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर सौपा गया था | वही प्राचीन इतिहास पर नजर डाले तो सेंगोल के सूत्र चोल शासन से जुड़े हुए मिलते हैं जहां सत्ता का उत्तराधिकारी सत्ताहस्तरण के समय ,पूर्व राजा नए राजा को सेंगोल सौपता है |

सेनगोल' को इलाहाबाद संग्रहालय की नेहरू गैलरी में रखा गया था, जिसे नए संसद  भवन में स्थापित करने के लिए दिल्ली ले जाया गया - नागालैंड ...


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019