Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Parliament Monsoon Session : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में उठाया अग्निवीर अजय के परिवार को मुआवजा न मिलने का मुद्दा...

Uma Verma
Parliament Monsoon Session
X

Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए लुधियाना के अग्निवीर अजय के परिवार को मुआवजा न मिलने का मुद्दा फिर उठाया...

Team India’s Meet With Modi : विश्व कप विजेता इंडियन क्रिकेट टीम से मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Parliament Monsoon Session : उन्होंने गुरुवार शाम को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि संसद में रक्षा मंत्री ने शिव जी की तस्वीर के सामने शहीद अग्निवीर के परिवार को सहायता मिलने के बारे में झूठ बोला....

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1 जुलाई को लोकसभा में कहा था कि शहीद अग्निवीरों के परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में मिलता है... जारी किए गए वीडियो में राहुल ने कहा है कि शहीद अग्निवीर के पिता ने सच्चाई बताई है कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला है...

रक्षा मंत्री को संसद, देश, सेना और शहीद अग्निवीर के परिवार से माफी मांगनी चाहिए... राहुल की पोस्ट के तीन घंटे बाद आर्मी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अग्निवीर अजय के परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया है...

Parliament Monsoon Session

ऐसा नहीं है, परिवार को 98.39 लाख रुपए मुआवजे के रूप में दिए जा चुके हैं... परिवार को 67 लाख रुपए और दिए जाएंगे... पुलिस वेरिफिकेशन के बाद बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे... मुआवजे की कुल राशि 1.65 करोड़ रुपए हो जाएगी...

NEET-UG Exam Case : दोबारा NEET-UG परीक्षा के खिलाफ एक और याचिका दायर

सेना अग्निवीर अजय के बलिदान को सलाम करती है... आर्मी के पोस्ट को रक्षा मंत्री कार्यालय ने रिपोस्ट किया और लिखा- भारतीय सेना अग्निवीरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है....

राहुल ने जो वीडियो पोस्ट किया उसमें वे शहीद अजय के पिता से बात करते नजर आ रहे हैं... वीडियो में अजय के पिता ने कहा- हमें कोई मदद नहीं मिली... सेंट्रल गवर्नमेंट से कुछ नहीं मिला... कहा गया था कि पैसे आएंगे...

इलेक्शन आ रहा है, लेकिन कुछ नहीं मिला है... राजनाथ जी ने बयान दिया है कि 1 करोड़ रुपए परिवार को मिल चुके हैं... लेकिन हमें कोई मैसेज या कोई पैसा नहीं आया आज तक...

राहुल गांधी हमारी आवाज उठा रहे हैं... शहीदों के परिवार को पूरी सहायता मिलनी चाहिए... अग्निवीर योजना बंद होनी चाहिए... रेगुलर भर्ती होनी चाहिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019