Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

Parliament Monsoon Session, One country, one election
X

Monsoon Session of Parliament

Parliament Monsoon Session: नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 और 14 अगस्त को कोई बैठक नहीं होगी। किरेन रिजिजू ने दी जानकारी। इस एक महीने के सत्र में देश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है।

संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना में बताया गया कि 13 और 14 अगस्त को कोई बैठक नहीं होगी, क्योंकि 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर पूरा फोकस रहेगा। *

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, भारत के माननीय राष्ट्रपति ने 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2025 तक संसद का मानसून सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार कुछ अहम विधेयकों को पेश कर सकती है। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर, आर्थिक मुद्दों, महंगाई, बेरोजगारी, और अन्य राष्ट्रीय मसलों पर सत्र में हंगामे.दार हो सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019