Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

परीक्षा पर चर्चा 2025: छत्तीसगढ़ की मेधावी छात्रा का प्रधानमंत्री कार्यक्रम 'परीक्षा पर चर्चा' में चयन...

परीक्षा पर चर्चा 2025: छत्तीसगढ़ की मेधावी छात्रा का प्रधानमंत्री कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा में चयन...
X

परीक्षा पर चर्चा 2025: छत्तीसगढ़ की मेधावी छात्रा का प्रधानमंत्री कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ में चयन…

रायपुर: परीक्षा पर चर्चा 2025: हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी शाला, मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौबे कॉलोनी की छात्रा कुमारी युक्तामुखी साहू, जो कक्षा ग्यारहवीं की मेधावी छात्रा हैं, का चयन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम "परीक्षा पर चर्चा" के लिए हुआ है। यह पूरे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो हमारे शिक्षा विभाग, राज्य और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

परीक्षा पर चर्चा 2025: हमारे विद्यालय के प्राचार्य महोदय, डॉ. भावना तिवारी ने छात्रा और उनके पालकों को बुलाकर उन्हें बधाई दी, सम्मानित किया और दिल्ली भेजने की त्वरित व्यवस्था की। आज ही दिल्ली में छात्रा की स्क्रीनिंग की जाएगी, और हमें उम्मीद है कि उन्हें माननीय प्रधानमंत्री जी से बातचीत करने का अवसर मिलेगा। पूरे छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग और विद्यालय परिवार की ओर से कुमारी युक्तामुखी साहू को हार्दिक शुभकामनाएं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019