Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pandit Dhirendra Shastri : राम और राष्ट्र के विरोधियों को पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- जिनको दिक्कत है वो…

Dev Verma
Pandit Dhirendra Shastri
X

Pandit Dhirendra Shastri

Pandit Dhirendra Shastri : मथुरा। सनातन एकता पदयात्रा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने राम और राष्ट्र को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि जिन लोगों को राम नाम, जय श्री राम और वंदे मातरम से दिक्कत है, वे लाहौर की टिकट कटवा लें। शास्त्री ने यह भी कहा कि जिनके पास पैसा नहीं है, उनके लिए वे खुद कर्ज लेकर टिकट करवाएंगे।

Pandit Dhirendra Shastri : पंडित शास्त्री ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी धर्म विशेष का विरोध करना नहीं है। उनका निशाना उन लोगों पर है जो राम और राष्ट्र के प्रतीक के विरोधी हैं। उन्होंने कहा, “जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। हम मुसलमानों के विरोधी नहीं हैं, हम उनके विरोधी हैं जो राम और राष्ट्र के खिलाफ हैं और भारत की बुराई का गुणगान करते हैं।”

Pandit Dhirendra Shastri : इसके अलावा उन्होंने कुछ हिंदुओं की आलोचना करते हुए कहा कि जो लोग गीता, गंगा, संतों और सनातन एकता पदयात्रा का विरोध करते हैं, वे अपने प्रति गंभीर हों। शास्त्री ने चेतावनी दी कि शुगर जैसी बीमारियों की जांच होती है और हिंदुओं के विरोधियों को अपने डीएनए टेस्ट करवाने की जरूरत है।

Pandit Dhirendra Shastri : धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान ने मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है और उनके समर्थकों और आलोचकों के बीच तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019