Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pandharpur Pickup Van Accident : पंढरपुर में बड़ा हादसा : कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 की मौत

Asian News
Pandharpur Pickup Van Accident : पंढरपुर में बड़ा हादसा : कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 की मौत
X

Pandharpur Pickup Van Accident : पंढरपुर में बड़ा हादसा : कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 की मौत

Pandharpur Pickup Van Accident : सोलापुर। महाराष्ट्र के पंढरपुर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। म्हसवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडुवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। इस भयानक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

सिद्धनाथ दर्शन से लौट रहे थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार, मालशिरस तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले श्रद्धालु सिद्धनाथ दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे पिकअप वैन में गांव लौट रहे थे। तांडुवाड़ी गांव के पास अचानक वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बचाव कार्य में काफी देरी हुई।

पूरे पंढरपुर में फैली सनसनी

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी मृतक पंढरपुर के रंजनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में वाहन की तेज रफ्तार और रात के अंधेरे को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019