Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PAN Rules will Change: 1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे PAN के नियम, अब सिर्फ आधार से नहीं होगा आवेदन, ये अतिरिक्त दस्तावेज हुए अनिवार्य

Asian News
PAN Rules will Change
X

PAN Rules will Change

PAN Rules will Change: नई दिल्ली: सरकार ने पैन (स्थायी खाता संख्या) आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। नए नियमों के तहत अब केवल आधार के आधार पर पैन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया जा सकेगा। कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) के अनुसार, नागरिक 31 मार्च 2026 तक ही सिर्फ आधार के जरिए पैन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अतिरिक्त दस्तावेज देना अनिवार्य होगा।

PAN Rules will Change: नए नियमों के मुताबिक, पैन आवेदन के साथ जन्मतिथि का प्रमाण देना जरूरी होगा। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, मैट्रिक सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य सरकारी दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही, नए आवेदन फॉर्म लागू होंगे और पुराने फॉर्म मान्य नहीं रहेंगे। पैन कार्ड में दर्ज नाम भी आधार के अनुसार ही होना आवश्यक होगा।

PAN Rules will Change: नागरिक पैन के लिए इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल, प्रोटियन (NSDL eGov) और UTIITSL के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

PAN Rules will Change: सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे 31 मार्च 2026 से पहले अपने पैन से जुड़े कार्य पूरे कर लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, फर्जी ईमेल और मैसेज से सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई है। ‘ई-पैन डाउनलोड’ के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019