Palash Muchhal : पलाश मुच्छाल के खिलाफ FIR दर्ज, स्मृति मंधाना के दोस्त ने 25 लाख की ठगी और जातिवादी टिप्पणी के लगाए आरोप
Palash Muchhal : मुंबई। मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। क्रिकेटर स्मृति मंधाना के करीबी दोस्त विज्ञान प्रकाश माने ने उन पर 25 लाख रुपये की ठगी और जातिवादी टिप्पणी का गंभीर आरोप लगाया है। सांगली पुलिस में दर्ज FIR के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है।
Palash Muchhal : फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ा है पूरा विवाद
शिकायतकर्ता विज्ञान प्रकाश माने का कहना है कि पलाश मुच्छल ने उनसे एक फिल्ममेकिंग प्रोजेक्ट के लिए 25 लाख रुपये उधार लिए थे। तय समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने का वादा किया गया था, लेकिन पैसे वापस मांगने पर पलाश ने इनकार कर दिया। माने के अनुसार, जब उन्होंने दोबारा संपर्क किया तो दोनों के बीच बहस हुई, जो बाद में गंभीर झगड़े में बदल गई।
Palash Muchhal : जातिवादी टिप्पणी का आरोप
FIR में आरोप लगाया गया है कि बहस के दौरान पलाश मुच्छल ने जाति आधारित अपमानजनक टिप्पणियां कीं और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस मामले में अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Palash Muchhal : स्मृति मंधाना से टूटी शादी की चर्चाएं तेज
इस विवाद के बीच पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। दोनों की शादी पहले तय थी, लेकिन पारिवारिक कारणों से टल गई। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिससे ब्रेकअप की खबरों को और बल मिला है।
Palash Muchhal : पलाश की छवि पर सवाल
पलाश मुच्छल के खिलाफ दर्ज यह FIR उनके करियर और पब्लिक इमेज पर सवाल खड़ा कर रही है। अगर आरोप साबित होते हैं तो यह उनके लिए कानूनी और पेशेवर दोनों मोर्चों पर मुश्किल खड़ी कर सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


