Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pakistani Channels Banned in India: पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर भारत ने लगाया बैन, कई मशहूर यूट्यूब चैनल भी बंद, BBC को नोटिस

Asian News
Pakistani Channels Banned in India
X

Pakistani Channels Banned in India

Pakistani Channels Banned in India: नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद, गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों पर रोक लगा दी। इनमें पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर और आरजू काजमी के चैनल सहित कई प्रमुख मीडिया हाउस के चैनल शामिल हैं। साथ ही, आतंकवादियों को ‘उग्रवादी’ कहने पर बीबीसी को नोटिस जारी किया गया है।

Pakistani Channels Banned in India: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारत सरकार ने भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री और गलत सूचना फैलाने वाले पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया।

Pakistani Channels Banned in India: पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों पर रोक लगाई गई है, जिनमें शोएब अख्तर का चैनल, डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार टीवी, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स और उजैर क्रिकेट जैसे प्रमुख चैनल शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019