Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
म्यांमार-थाईलैंड के बाद अब पाकिस्तान में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, दहशत में लोग…..
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, दहशत में लोग…..
इस्लामाबाद: म्यांमार और थाईलैंड में तबाही के बाद अब पाकिस्तान में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। रात में ज्यादातर लोग सो रहे थे, इसलिए कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।
बलूचिस्तान और कराची में भी झटके
इससे पहले मंगलवार को बलूचिस्तान के बरखान जिले में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं, सोमवार को कराची में 4.7 तीव्रता के झटके महसूस हुए, जिसका केंद्र शहर से 75 किमी उत्तर में था। यूएसजीएस ने कराची के भूकंप की तीव्रता 4.6 बताई। ईद के दिन आए इन झटकों से लोग डर गए थे।
Next Story


