Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pahalgam terror attack : पहलगाम आतंकी हमले में सेना की बड़ी सफलता, कुलगाम में 3 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

Pahalgam terror attack
X

Pahalgam terror attack

Pahalgam terror attack : जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली है। कुलगाम जिले के कैमोह इलाके के थोकेपारा से सुरक्षा बलों ने तीन आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

Pahalgam terror attack : यह गिरफ्तारी पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें 28 लोगों की जान चली गई थी। माना जा रहा है कि इन गिरफ्तारियों से हमले से जुड़ा कोई अहम खुलासा हो सकता है। फिलहाल गिरफ्तार सहयोगियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Pahalgam terror attack : बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए इस घातक आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए वाहनों की सघन जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019