Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में सेना की बड़ी कार्रवाई, आतंकी आदिल का घर बम से उड़ाया, आसिफ के घर चला बुलडोजर

Pahalgam Terror Attack
X

Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आतंकी आदिल हुसैन थोकर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा (गोरी) स्थित घर को विस्फोट से उड़ा दिया गया, जिससे घर पूरी तरह तबाह हो गया। वहीं, दूसरे आतंकी आसिफ शेख के दक्षिण कश्मीर के त्राल स्थित घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया।

Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख शामिल थे। दोनों पर पाकिस्तानी आतंकियों की मदद से हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है। हमले के बाद से दोनों फरार हैं, और उनकी तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है।

Pahalgam Terror Attack: सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान आदिल के घर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आदिल के घर को नियंत्रित विस्फोट से उड़ा दिया। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

Pahalgam Terror Attack: जांच में सामने आया कि आदिल हुसैन थोकर ने 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उसने आतंकी शिविरों में प्रशिक्षण लिया। वह पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था। वहीं, आसिफ शेख स्थानीय कश्मीरी है और लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता है। सर्च टीम ने पुष्टि की कि दोनों आतंकियों के घरों में विस्फोटक सामग्री छिपाई गई थी।

Pahalgam Terror Attack: अनंतनाग पुलिस ने आदिल हुसैन थोकर, हाशिम मूसा और अली भाई नामक तीन लश्कर आतंकियों की जानकारी देने के लिए 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। सुरक्षा बल दोनों फरार आतंकियों की तलाश में व्यापक अभियान चला रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019