Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pahalgam Attack: रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया की मौत, आतंकियों ने पहलगाम में मारी थी गोली...

Pahalgam Attack: रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया की मौत, आतंकियों ने पहलगाम में मारी थी गोली...
X

Pahalgam Attack: रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया की मौत, आतंकियों ने पहलगाम में मारी थी गोली…

Pahalgam Attack: रायपुर/पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले एक व्यवसायी दिनेश मिरानिया की मौत हो गई। दिनेश मिरानिया इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद उनके परिवार में शोक की लहर है।

Pahalgam Attack: दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य और लक्षिता के साथ पहलगाम में छुट्टियां मना रहे थे, जब आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में 6 पर्यटक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए, और घायल पर्यटकों को तत्काल अनंतनाग जिला अस्पताल भेजा गया।

Pahalgam Attack: घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। भारतीय सेना की विक्टर फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सीआरपीएफ और अन्य एजेंसियां आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं। साथ ही घटनास्थल पर CRPF की क्विक रिएक्शन टीम (QAT) भी भेजी गई है।

Pahalgam Attack: घायल घोड़ों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह हमला उस समय हुआ जब कई पर्यटक पहलगाम में घुड़सवारी का आनंद ले रहे थे और आतंकवादियों ने घोड़े सवार पर्यटकों को निशाना बनाकर करीब 3 से 5 मिनट तक गोलियां बरसाईं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019