Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pahalgam Attack: भारत को मिला यूएई का समर्थन, राष्ट्रपति नाहयान बोले- हम भारत के साथ, पाकिस्तान को करारा झटका

Asian News
Pahalgam Attack
X

Pahalgam Attack

Pahalgam Attack: अबू धाबी/नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत का साथ देने का ऐलान किया है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और इस हमले की कड़े शब्दों में आलोचना की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर इस बातचीत की जानकारी साझा की।

Pahalgam Attack: आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि आतंकवाद को हर रूप और प्रकार में पूरी तरह खारिज किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति नाहयान की संवेदनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Pahalgam Attack: राष्ट्रपति नाहयान से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस हमले के दोषियों व उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

Pahalgam Attack: पाकिस्तान को बड़ा झटका
पीएम मोदी और राष्ट्रपति नाहयान की इस बातचीत से पाकिस्तान को गहरा झटका लगा है। यूएई को प्रमुख मुस्लिम देशों में गिना जाता है और पाकिस्तान इसे अपना घनिष्ठ मित्र बताता रहा है। ऐसे में यूएई का भारत का साथ देना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है, खासकर जब वैश्विक नेता पहले ही पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान की निंदा कर चुके हैं।

Pahalgam Attack: गौरतलब है कि 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 28 पर्यटकों और एक स्थानीय कश्मीरी नागरिक की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। यह हमला पुलवामा के बाद कश्मीर घाटी में सबसे घातक हमला था। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019