Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pahalgam attack: भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने पाकिस्तान को PL-15 लांग रेंज मिसाइलें दीं, किसी भी वक्त बड़ी जंग में बदल सकता है...

Dev Verma
Pahalgam attack: भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने पाकिस्तान को PL-15 लांग रेंज मिसाइलें दीं, किसी भी वक्त बड़ी जंग में बदल सकता है...
X

Pahalgam attack: भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने पाकिस्तान को PL-15 लांग रेंज मिसाइलें दीं, किसी भी वक्त बड़ी जंग में बदल सकता है…

Pahalgam attack: नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। चीन ने पाकिस्तान को 100 से ज्यादा PL-15 लॉन्ग रेंज एयर-टू-एयर मिसाइलें (VLRAAM) सौंप दी हैं। ये मिसाइलें भारत के खिलाफ सैन्य संतुलन साधने के मकसद से दी गई हैं।

Pahalgam attack: विशेषज्ञों के मुताबिक, PL-15 मिसाइल की अधिकतम रेंज 200 किलोमीटर है, जो पहले की PL-12 मिसाइल (लगभग 100 किलोमीटर) की तुलना में दोगुनी है। पहले PL-12 मिसाइल JF-17 लड़ाकू विमान के साथ एकीकृत थी और अब नए PL-15 मिसाइलों के साथ JF-17 थंडर ब्लॉक-3 विमान की क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है। इसके अतिरिक्त, विंग टिप्स पर PL-10E WVRM HOBS सक्षम मिसाइलें भी तैनात की गई हैं, जो डॉगफाइट क्षमता को काफी बढ़ाती हैं।

Pahalgam attack: खबर ऐसे समय पर आई है जब दोनों देशों के बीच का तनाव किसी भी वक्त एक बड़े सैन्य संघर्ष में बदल सकता है।

Pahalgam attack: इसी बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार और चीन के राजदूत जियांग जैदोंग के बीच एक अहम बैठक भी हुई। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से जानकारी दी कि दोनों नेताओं ने पाकिस्तान-चीन के हर मौसम में रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की और उभरते क्षेत्रीय हालातों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने निकट संचार और समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई। विदेश मंत्री डार ने चीन को समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

Pahalgam attack: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर चीन की यह सैन्य सहायता आने वाले दिनों में क्षेत्रीय सुरक्षा पर गहरा असर डाल सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019