Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

धान खरीदी 2024 : प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र में पूजा कर धान खरीदी का किया शुभारंभ

धान खरीदी 2024 : प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र में पूजा कर धान खरीदी का किया शुभारंभ
X

धान खरीदी 2024 प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र में पूजा कर धान खरीदी का किया शुभारंभ

जगदलपुर : धान खरीदी 2024 : बस्तर में धान खरीदी की हुई शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र में पूजा कर खरीदी का किया शुभारंभ, संभाग में 482 कटे टोकन

बस्तर संभाग के सभी केंद्रों में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है. प्रदेश अध्यक्ष ने पल्लीगॉव खरीदी केंद्र में पूजा करके खरीदी का शुभारंभ किया. उन्होंने किसानों को फूल-माला पहनाकर स्वागत भी किया. बस्तर में एक दिन पहले ही

21961 क्विंटल धान बेचने के लिए 482 टोकन कटवाए गए. जिनमें से 396 ऑनलाइन और 86 ऑफलाइन माध्यम से हैं. हड़ताल के कारण टोकन कटने में रुकावट थी. लेकिन अब व्यवस्था सामान्य हो गई है प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा

कि सभी खरीदी केंद्रों पर नोडल और सहकारिता अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो. बस्तर जिले में 79 धान खरीदी केंद्र बनाये गए हैं. जहां विपणन संघ ने 11 हजार 853 गठान

बारदाना उपलब्ध कराया है. कुल 53034 किसान पंजीकृत हैं जिनमें से 2408 नए किसान हैं. किसानों में उत्साह है और सरकार के समर्थन मूल्य और योजनाओं से वे काफी खुश हैं. जनवरी-फरवरी में सबसे ज्यादा किसान धान बेचने पहुंचते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019