P-3 Aircraft Crash
P-3 Aircraft Crash: सियोल: दक्षिण कोरिया के पोहांग शहर के पास नेवी का एक P-3 गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान पोहांग मिलिट्री एयरबेस के नजदीक क्रैश हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। विमान में चार लोग सवार थे, जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। दक्षिण कोरियाई नौसेना ने हादसे की पुष्टि की है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।
P-3 Aircraft Crash: नौसेना के अधिकारियों के अनुसार यह विमान एक प्रशिक्षण उड़ान पर था और स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:50 बजे हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि विमान संभवतः जमीन से टकराकर क्रैश हुआ।
P-3 Aircraft Crash: हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर धुएं का बड़ा गुब्बार उठता देखा गया। स्थानीय लोगों और एक कार सवार ने अपने मोबाइल फोन से इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विमान को जमीन के बेहद करीब उड़ते हुए और अचानक गायब होते हुए देखा जा सकता है।
P-3 Aircraft Crash: स्थानीय बचाव दल और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। कोरियाई नौसेना की टीम भी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। साथ ही विमान में सवार चार लोगों की तलाश जारी है। यह हादसा दक्षिण कोरिया के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है, खासकर ऐसे वक्त में जब कुछ समय पहले एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 181 यात्रियों में से केवल दो ही जिंदा बच पाए थे।
P-3 Aircraft Crash: अधिकारी हादसे की पूरी जांच कर रहे हैं और जल्द ही हादसे की विस्तृत रिपोर्ट जारी करने की उम्मीद है। फिलहाल, विमान सवारों की सुरक्षा और हादसे की वजह जानना प्राथमिकता बनी हुई है।

