Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Opium Cultivation in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती पर सख्ती, सीएम विष्णुदेव साय ने 15 दिन में कलेक्टरों से मांगी रिपोर्ट

Asian News
Opium Cultivation in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती पर सख्ती, सीएम विष्णुदेव साय ने 15 दिन में कलेक्टरों से मांगी रिपोर्ट
X

Opium Cultivation in Chhattisgarh: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 15 दिनों के भीतर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Opium Cultivation in Chhattisgarh: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो रही हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Opium Cultivation in Chhattisgarh: बता दें कि, बीते दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बलरामपुर जिलों में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आए थे। जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले की खजुरी पंचायत के तुर्रीपनी गांव में करीब ढाई से तीन एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और खेत में लगी अफीम की फसल को जब्त कर जांच शुरू कर दी।

Opium Cultivation in Chhattisgarh: वहीं दुर्ग जिले के समोदा क्षेत्र में भी करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर अफीम की खेती पाई गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रशासन अब आसपास लगी कपास की फसलों का भी सर्वे कराएगा। साथ ही इतने बड़े पैमाने पर अवैध खेती कैसे हो रही थी और इसमें कहां चूक हुई, इसकी भी जांच की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019