Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Operation Sindoor: सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने LoC पर जैश आतंकियों के शव बिछाए

Operation Sindoor
X

Operation Sindoor

Operation Sindoor: नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी है। देर रात नियंत्रण रेखा (LoC) पर आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने रात करीब 11 बजे एक बड़े घुसपैठ के प्रयास को विफल किया। इस दौरान सांबा सेक्टर में कई पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए, जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।

Operation Sindoor: पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन और गोलाबारी
अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार रात पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने सिलिकोट, बोनियार, कमलकोट, मोहरा और गिंगल जैसे नागरिक इलाकों में भारी गोलाबारी की।

Operation Sindoor: गोलाबारी से नुकसान और हताहत
इस भारी गोलाबारी के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा। मोहरा के पास एक परिवार, जिसमें तीन सदस्य थे, गोलाबारी से बचने की कोशिश कर रहा था, तभी उनकी कार पर गोला गिरने से वे घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक महिला, नरगिस बेगम, की इलाज के दौरान मौत हो गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019