Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Operation Sindoor: अब नहीं गूंजेंगे सायरन, नहीं होगा ब्लैकआउट; सरकार ने अंतिम समय में क्यों लिया ‘ऑपरेशन शील्ड’ को स्थगित करने का फैसला

Asian News
Operation Sindoor
X

Operation Sindoor

Operation Sindoor: नई दिल्ली। पाकिस्तान सीमा से सटे गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में गुरुवार को प्रस्तावित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल को रद्द कर दिया गया है। ‘ऑपरेशन शील्ड’ के नाम से होने वाली इस मॉक ड्रिल को प्रशासनिक कारणों से स्थगित किया गया है। सबसे पहले राजस्थान के सभी जिलों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत होने वाली मॉक ड्रिल को रद्द करने की खबर सामने आई।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से राजस्थान में आज होने वाली मॉक ड्रिल को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। इससे पहले, नागरिक सुरक्षा विभाग ने गुरुवार शाम को राज्य के सभी 41 जिलों में ‘ब्लैकआउट’ और ‘मॉक ड्रिल’ के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे।

Operation Sindoor: नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

गुजरात सूचना विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि 29 मई 2025 को होने वाला नागरिक सुरक्षा अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। सभी नागरिक सुरक्षा नियंत्रकों और संबंधित हितधारकों से अनुरोध है कि वे आवश्यक निर्देशों का पालन करें। इस ड्रिल की अगली तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर में वीवीआईपी दौरा बना कारण

जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग ने बताया कि वीवीआईपी दौरे के कारण मॉक ड्रिल को स्थगित किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। इसके अलावा, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी इस अभ्यास को रद्द कर दिया गया है।

Operation Sindoor: केंद्र सरकार ने दिया था आदेश

इससे पहले, गुरुवार को पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। बताया गया कि इन सीमावर्ती क्षेत्रों में शाम को यह मॉक ड्रिल की जानी थी। दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय क्षेत्रों में 300 से 400 असफल ड्रोन हमले किए थे।

पाकिस्तान ने यह जवाबी हमला जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई सीमावर्ती क्षेत्रों को निशाना बनाकर किया था। ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019