Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Operation Sindoor: पाकिस्तान के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत का ड्रोन हमला, जैसलमेर में सीमावर्ती गांव खाली

Operation Sindoor
X

Operation Sindoor

Operation Sindoor: नई दिल्ली/जैसलमेर/श्रीनगर: पाकिस्तान में इस समय दहशत का माहौल है। गुरुवार रात पाकिस्तान ने भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में 11 स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने शुक्रवार सुबह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित ओकारा आर्मी कैंट पर ड्रोन हमला किया। इस हमले की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

Operation Sindoor: इसके साथ ही, चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ में भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड और एनआईए का कार्यालय स्थित है, जबकि अंबाला में वायुसेना का स्टेशन मौजूद है।

Operation Sindoor: जैसलमेर में सीमावर्ती गांव खाली:
राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा से 20 किलोमीटर के दायरे में गांवों को खाली कराया जा रहा है। जैसलमेर में सैन्य स्टेशन है और यहाँ पाकिस्तान सीमा का 500 किलोमीटर हिस्सा सटा हुआ है।

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई:
जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने 7 आतंकियों को ढेर कर दिया। साथ ही, पाकिस्तान की धनधार पोस्ट पर भी गोलीबारी की गई।

Operation Sindoor: पाकिस्तान के हमले नाकाम:
गुरुवार रात पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट वायुसेना स्टेशन को सुसाइड ड्रोन्स से निशाना बनाने की कोशिश की थी। भारत ने अपने S-400 डिफेंस सिस्टम और आकाश मिसाइल का उपयोग कर इन हमलों को विफल कर दिया। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019