Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर भारी गोलाबारी, बाड़मेर और जैसलमेर में हाई अलर्ट, रातभर ब्लैकआउट

Operation Sindoor
X

Operation Sindoor

Operation Sindoor: बाड़मेर/जैसलमेर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर सीमा पर की जा रही ताबड़तोड़ गोलीबारी के मद्देनजर राजस्थान के भारत-पाक बॉर्डर क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। बाड़मेर और जोधपुर में बुधवार रात पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया।

Operation Sindoor: स्कूल बंद, खुफिया अलर्ट
बाड़मेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में अगले आदेश तक स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान अपने सीमावर्ती गांवों को खाली करवा रहा है, जिसे एक बड़ी साजिश के रूप में देखा जा रहा है। श्रीगंगानगर में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Operation Sindoor: ब्लैकआउट का समय बढ़ा
बाड़मेर और जोधपुर में पहले सीमित समय के लिए ब्लैकआउट की योजना थी, लेकिन देर रात बदली परिस्थितियों के कारण रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया।

Operation Sindoor: पुलिस और प्रशासन सतर्क
सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जोधपुर में रात 3 बजे तक सड़कों पर बैरिकेड्स लगाकर पुलिस ने सतर्कता बरती। वाहन चालकों को लाइट बंद करके वाहन चलाने के निर्देश दिए गए।

Operation Sindoor: जोधपुर में स्कूल-कॉलेज बंद
एहतियात के तौर पर जोधपुर में 8 मई को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। जोधपुर हवाई अड्डा पहले से ही तीन दिनों के लिए नागरिक उड़ानों के लिए बंद है और इसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, अजमेर का किशनगढ़ हवाई अड्डा भी तीन दिनों के लिए बंद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019