Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Operation Sindoor: भारत-पाक तनाव के बाद 32 हवाई अड्डों पर पुनः शुरू हुईं उड़ानें

Operation Sindoor
X

Operation Sindoor

Operation Sindoor: नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के कारण बंद किए गए देश के 32 हवाई अड्डों को फिर से नागरिक उड़ानों के लिए खोल दिया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। एएआई ने घोषणा की कि इन हवाई अड्डों पर तुरंत प्रभाव से उड़ानें शुरू हो गई हैं।

Operation Sindoor: 9 मई से 15 मई तक, भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण उत्तर और पश्चिमी भारत के 32 प्रमुख हवाई अड्डों, जैसे श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़ और लेह, पर नागरिक उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। एएआई और अन्य उड्डयन अधिकारियों ने NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी कर इन हवाई अड्डों के बंद होने की सूचना दी थी।

Operation Sindoor: अब स्थिति में सुधार के बाद, एएआई ने इन हवाई अड्डों को चरणबद्ध रूप से खोलने की प्रक्रिया शुरू की है। खोले गए हवाई अड्डों में जम्मू, उधमपुर, भुज, बीकानेर, जोधपुर, कांगड़ा, कुल्लू मनाली, राजकोट और शिमला शामिल हैं।

Operation Sindoor: एएआई ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति की जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनियों से संपर्क करें। इस कदम से हवाई यात्रियों और उड्डयन उद्योग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019