Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Operation Cyber Shield : रायपुर पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक, 25 साइबर ठग दबोचे, 174 करोड़ का संदिग्ध ट्रांजैक्शन बेनकाब

Asian News
Operation Cyber Shield
X

Operation Cyber Shield : रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित साइबर ठगी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एकसाथ कई जिलों और राज्यों में छापेमारी कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में 174.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है।

Operation Cyber Shield : यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार सहित मध्यप्रदेश के कई इलाकों में की गई। पुलिस की 8 विशेष टीमों ने एक साथ दबिश देकर म्यूल बैंक अकाउंट संचालकों, फर्जी सिम कार्ड विक्रेताओं, ब्रोकरों और ठगों को खाते उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क को ध्वस्त किया।

Operation Cyber Shield : 77 लाख की ठगी प्रमाणित, 1200 से अधिक शिकायतें सामने-

पुलिस जांच में अब तक 77.35 लाख रुपये की ठगी की पुष्टि हो चुकी है। इन म्यूल खातों से जुड़े मामलों में देशभर से 1236 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। ठगी की रकम शेयर ट्रेडिंग ऐप, क्रिप्टो निवेश, टेलीग्राम टास्क, केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन गेमिंग और गूगल सर्च स्कैम के जरिए वसूली जाती थी।

Operation Cyber Shield : कमीशन पर किराए के खाते, यही था खेल-

जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खाते किराए पर देते थे या फिर 10 से 20 प्रतिशत कमीशन लेकर अन्य साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराते थे। इन खातों और फर्जी सिम कार्ड के जरिए ठगी की रकम को तेजी से इधर-उधर किया जाता था।

Operation Cyber Shield : I4C पोर्टल से खुला पूरा नेटवर्क-

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रायपुर रेंज साइबर थाना ने केंद्र सरकार के I4C पोर्टल पर दर्ज म्यूल बैंक अकाउंट्स की गहन जांच शुरू की थी। बैंक ट्रांजैक्शन, एक व्यक्ति के नाम पर कई खाते और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे गिरोह की पहचान की गई।

Operation Cyber Shield : 2 करोड़ की रकम होल्ड, पीड़ितों को लौटाई जा रही राशि-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की रकम होल्ड करवाई है। बीते 11 महीनों में साइबर पुलिस 7 करोड़ रुपये फर्स्ट लेयर खातों में होल्ड करा चुकी है, जिसमें से कोर्ट के आदेश पर 4 करोड़ से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस की जा चुकी है।

Operation Cyber Shield : 6 थानों में केस, आगे और गिरफ्तारी संभव-

I4C से मिली शिकायतों के आधार पर माना, देवेंद्र नगर, सिविल लाइन, तेलीबांधा और राखी थानों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं और ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत आगे भी बड़ी गिरफ्तारियां तय हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019