Online Cricket Betting: From IPL betting to hawala, crores of rupees worth of black money network exposed, 3 arrested along with note counting machine
Online Cricket Betting : रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध नेटवर्क का खुलासा किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन और वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।
Online Cricket Betting : इस हाईप्रोफाइल कार्रवाई को शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि आईपीएल मैचों के नाम पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर करोड़ों रुपये की काली कमाई की जा रही थी, जिसे हवाला नेटवर्क के जरिए सफेद किया जाता था।
Online Cricket Betting : पुलिस के अनुसार, पहले चरण की कार्रवाई में छह लोगों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ और डिजिटल जांच के दौरान रायगढ़ के करन चौधरी और जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार का नाम सामने आया, जो पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहे थे। साइबर सेल ने कॉल रिकॉर्ड, चैट हिस्ट्री और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जांच के जरिए नेटवर्क की परतें खोलीं।
Online Cricket Betting : जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रायगढ़ से लेकर रायपुर, बिलासपुर, सक्ती और दिल्ली तक फैले नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे थे। सट्टे से आने वाली रकम को सीधे अपने पास रखने के बजाय पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य कारोबारों में कैश के रूप में छिपाया जाता था। बाद में हवाला चैनल के जरिए रकम ट्रांसफर की जाती थी।
Online Cricket Betting : पुलिस ने कृष्ण प्राइड टावर स्थित फ्लैट पर छापा मारकर आरोपी पुष्कर अग्रवाल और उसके पिता सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया। दोनों पर सट्टे की रकम को हवाला के जरिए व्हाइट मनी में बदलने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी और नोट गिनने की मशीन बरामद की।
Online Cricket Betting : पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने निजी बैंक खातों का इस्तेमाल करने से बचते थे और कर्मचारियों व परिचितों के खातों के जरिए लेनदेन करते थे, ताकि एजेंसियों की नजर से बचा जा सके।
Online Cricket Betting : रायगढ़ पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी करन चौधरी के खिलाफ पहले से जुआ-सट्टा, रंगदारी, मारपीट, अपहरण और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत संगठित अपराध का केस भी जोड़ा गया है।
Online Cricket Betting : फिलहाल फरार आरोपी जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद इस पूरे सट्टा और हवाला नेटवर्क से जुड़े कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

