Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Online Betting Network : ऑनलाइन सट्टे के ‘मास्टरमाइंड’ तक पहुंची पुलिस, नागपुर से दबोचा गया पैनल सप्लायर, बड़े खुलासे के संकेत

Asian News
Online Betting Network: Police track down the mastermind of online betting; panel supplier arrested in Nagpur, hinting at major revelations.
X

Online Betting Network: Police track down the mastermind of online betting; panel supplier arrested in Nagpur, hinting at major revelations.

Online Betting Network : रायपुर। ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नमन जग्गी और आयुष अग्रवाल को सट्टा पैनल उपलब्ध कराने वाले आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित अग्रवाल के रूप में हुई है, जो लंबे समय से ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट को तकनीकी सपोर्ट देने का काम कर रहा था।

Online Betting Network : पुलिस को तकनीकी इनपुट और मोबाइल लोकेशन के जरिए जानकारी मिली थी कि आरोपी नागपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद रायपुर पुलिस की टीम ने वहां दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए रायपुर लाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा कारोबार के लिए पैनल, आईडी और नेटवर्क ऑपरेशन संभालता था। इसी सिस्टम के जरिए करोड़ों रुपये की ऑनलाइन बेटिंग कराई जा रही थी।

Online Betting Network : इससे पहले पुलिस 5 मई को नमन जग्गी और आयुष शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर अंकित अग्रवाल तक पुलिस पहुंची। अब माना जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ में कई बड़े नाम और नेटवर्क से जुड़े अहम राज सामने आ सकते हैं।

Online Betting Network : मोबाइल-लैपटॉप खंगाल रही पुलिस-

सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, लैपटॉप और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि सट्टे का यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था और करोड़ों रुपये का लेन-देन फर्जी आईडी और अलग-अलग बैंक खातों के जरिए किया गया।

Online Betting Network : जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा-

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। जांच पूरी होने के बाद कई अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। रायपुर पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019