Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Online Betting Network : सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, रायपुर का इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार, BMW समेत 60 लाख की संपत्ति जब्त

Online Betting Network
X

Online Betting Network : रायपुर। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्फ्लुएंसर और कथित मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में उसके साथ 6 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से BMW कार समेत करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

Online Betting Network : जांच में खुलासा हुआ है कि बाबू खेमानी ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स का इस्तेमाल कर हाई-प्रोफाइल लोगों तक पहुंच बनाई और उन्हें सट्टा खेलने के लिए प्रेरित किया। उसने महादेव ऐप की तर्ज पर “3 STUMPS” नाम से एक ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म शुरू किया था, जिसे उसके रिश्तेदार और करीबी अलग-अलग जगहों से ऑपरेट कर रहे थे।

Online Betting Network : पुलिस के मुताबिक, खेमानी सट्टे के पैसे की वसूली के लिए दबाव भी बनाता था। रायपुर में पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद उसने अपना नेटवर्क दूसरे राज्यों में शिफ्ट कर दिया और वहां से ऑनलाइन सट्टा खिलाने लगा।

Online Betting Network : अब पुलिस इस पूरे सिंडिकेट के विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि नेटवर्क काफी बड़ा और संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019