Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Online Betting : IPL सट्टा रैकेट का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड नेटवर्क ध्वस्त, करोड़ों का खेल बेनकाब

Asian News
Online Betting: IPL betting racket busted, mastermind network busted, game worth crores exposed
X

Online Betting: IPL betting racket busted, mastermind network busted, game worth crores exposed

Online Betting : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने आईपीएल के दौरान चल रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने करोड़ों रुपये के अवैध सट्टा नेटवर्क का खुलासा कर दिया है, जो लंबे समय से ऑनलाइन पैनलों के जरिए संचालित हो रहा था।

Online Betting : पुलिस जांच में करीब 1.15 करोड़ रुपये के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की पुष्टि हुई है, जबकि जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 2.46 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है। कार्रवाई के दौरान 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 22 मोबाइल फोन और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

Online Betting : पुलिस ने रायपुर और बेमेतरा में एक साथ दबिश देकर दुर्गेश डहरे उर्फ योगेश, ललित चावला, अंशु बग्गा, सौरभ जैन, विजय वर्मा और निशांत नागवानी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह UNCLEBAT9, Grand777, PowerExch और God777 जैसे कई ऑनलाइन पैनलों के जरिए सट्टा चला रहा था और 5 प्रमुख पैनल व 10 मास्टर लॉगिन से पूरे सिस्टम को नियंत्रित किया जा रहा था।

Online Betting : इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड “नितिन” बताया जा रहा है, जो पैनल आईडी उपलब्ध कराने से लेकर पैसों के वितरण तक पूरे ऑपरेशन को संचालित करता था। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते थे और मोबाइल-लैपटॉप के जरिए अलग-अलग शहरों से नेटवर्क ऑपरेट करते थे।

Online Betting : इस पूरे मामले का खुलासा 8 अप्रैल 2026 को घोड़ारी स्थित बाबा फैमिली ढाबा के पास छापेमारी के दौरान हुआ, जब आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Online Betting : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि यह कार्रवाई तकनीकी निगरानी और साइबर इनपुट के आधार पर की गई है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019