Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर बच्चों एवं महिलाओं से जुड़ी अश्लील वीडियो को करता था अपलोड

Asian News
चाइल्ड पोर्नोग्राफी
X

चाइल्ड पोर्नोग्राफी

जशपुर : छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया बताया जा रहा है आरोपी सोशल मीडिया पर बच्चों एवं महिलाओं से जुड़ी अश्लील वीडियो को अपलोड करता था, वही पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन ओर सिमा कार्ड भी जप्त किया है, घटना जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र की है।

मामले की जानकारी देते हुए दुलदुला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि सोशल मीडिया के दौर में लगातार चाइल्ड पोर्नोग्राफी (possession, manufacture distribution) के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से साइबर टीप लाईन मामले की जाॅंच दुलदुला थाने में आई थी जिसकी जांच की जा रही थी, जांच में क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा जून 2022 में अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड किया गया था, इसी दौरान साइबर सेल की टीम के द्वारा आरोपी के दुलदुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खटंगा में रहने की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने ग्राम खटंगा में आरोपी गिरेन्द्र कुमार यादव के घर मे छापा मार कर आरोपी को हिरासत में लिया वही पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सोशल मीडिया पर अश्लील विडियो फ़ोटो अपलोड करने की बात को स्वीकार किया, मामले में पुलिस ने गिरेन्द्र कुमार यादव उम्र 45 साल को गिरफ्तार किया वही आरोपी के कब्जे से मोबाईल एवं सिम को जप्त किया ,

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सायबर टीप लाईन मामले की जाॅंच हेतु आदेश दिए गए है, आने वाले समय में इस मामले के और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ी अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने या देखने पर एनसीआरबी दिल्ली की शाखा संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाही के लिये राज्य के पुलिस मुख्यालय को टीपलाईन आदेश करती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019