Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के दुसरे दिन, छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड जीतकर किया आगाज़

27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के दुसरे दिन, छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड जीतकर किया आगाज़
27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के दुसरे दिन, छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड जीतकर किया आगाज़
रायपुर : 27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। आज दिनभर में मैराथन, स्विमिंग, एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिनमे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड मेडल जीतकर शानदार शुरुआत की। 400 मीटर वाक वुमन ओपन कैटेगरी में सुशीला पैकरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Madhya Pradesh News : ओरछा को मिलेगा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा : यूनेस्को ने मंजूरी दी
वहीं 1500 मीटर रेस मेन वेटरन कैटेगरी में सुखनंदन लाल ध्रुव, 21 किमी मैराथन वुमन ओपन कैटेगरी में भारती साहू, इसी स्पर्धा में वुमन वेटरन कैटेगरी में सतोविषा समाजदार, हाई जम्प मेल में सत्यजीत भट्ट, 100 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में मनीराम आदिले, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्वीमिंग में निखिल खलखो ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम बढ़ाया।

नवा रायपुर में आयोजित हुए मैराथन में महिलाओं खिलाड़ियों ने शानदार हिस्सा लिया। इसके लिए बुधवार को ही कोटा स्टेडियम में महिला प्रतिभागियों के लिए मेडिकल चेक अप की व्यवस्था की गई थी। जिन प्रतिभागियों का फिटनेस बेहतर पाया गया उन्होंने ही आज सुबह आयोजित हुए मैराथन में हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ के अलावा 100 मीटर रेस मैन सीनियर वेटरन केटेगरी में केरल के श्री जय कुमार, 5000 मीटर रेस मैन सीनियर वेटरन केटेगरी में तमिलनाडु से उथया कुमार, 10,000 मीटर वाक मैन वेटेरन कैटेगरी में केरल के साबू एम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इस आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पूरे जोश के साथ भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ वन विभाग के द्वारा किए जा रहे सभी व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
Next Story


