Omar Abdullah
Omar Abdullah: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। कई राज्यों में भाजपा बढ़त बनाती नजर आ रही है, जबकि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में उसे स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ते हुए देखा जा रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को विपक्ष अप्रत्याशित मान रहा है।
Omar Abdullah: इसी बीचउमर अब्दुल्लाह (Omar Abdullah) ने चुनावी रुझानों पर अप्रत्यक्ष प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर “ब्लडी हेल” लिखकर अपनी हैरानी और निराशा जाहिर की। आमतौर पर इस ब्रिटिश मुहावरे का इस्तेमाल आश्चर्य या झुंझलाहट व्यक्त करने के लिए किया जाता है। उनके इस संक्षिप्त पोस्ट को मौजूदा चुनावी नतीजों से जोड़कर देखा जा रहा है।
Bloody hell 😱😱😱!!
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 4, 2026
Omar Abdullah: अब्दुल्ला ने आगे कहा कि, भारत में चुनावी नतीजों की समझ के लिए विश्वसनीय विश्लेषण अहम होता है। उन्होंने संकेत दिया कि इन चुनाव परिणामों का असर लंबे समय तक महसूस किया जा सकता है, संभवतः 2029 तक भी इसका राजनीतिक प्रभाव बना रह सकता है।
Elections in India have always meant @PrannoyRoy7749 for sane, sensible interpretation of the trends & results and that’s why today the screens in my office have been tuned to @DeKoderAI to watch the unfolding political earthquake in West Bengal & Tamil Nadu. The aftershocks of…
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 4, 2026
Omar Abdullah: पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों के मुताबिक, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अपनी भवानीपुर सीट से पीछे चल रही हैं। वहीं झारग्राम सीट पर भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साव ने बढ़त बना ली है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के मंगल सारेन पीछे हैं। कुल मिलाकर, इन चुनावी रुझानों ने राष्ट्रीय राजनीति में नई बहस और संभावनाओं को जन्म दे दिया है, जिनका असर आने वाले वर्षों तक देखा जा सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


