Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Odisha Oath Ceremony : ओडिशा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय

Uma Verma
Odisha Oath Ceremony
X

Odisha Oath Ceremony

Odisha Oath Ceremony : ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को दी शुभकामनाएं, उप मुख्यमंत्री द्वय सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी दी बधाई

Odisha Oath Ceremony : रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित ओडिशा के नये मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री माझी को पुष्प गुच्छ भेंटकर अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही ओडिशा के नए उप मुख्यमंत्री द्वय के रूप में शपथ लेने वाले के. वी. सिंहदेव और प्रवती परिदा सहित मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी मंत्रिगणों को भी अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Pema Khandu :- कांग्रेसी मुख्यमंत्री का बेटा ,जिसे बीजेपी ने तीसरी बार चुना अरुणाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री

Odisha Oath Ceremony : मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के कुशल नेतृत्व में ओडिशा राज्य निश्चित ही विकास के हर मानकों पर खरा उतरेगा। महाप्रभु जगन्नाथ जी से कामना करता हूँ कि वन संपदा, खनिज संपदा और मेहनतकश लोगों से परिपूर्ण यह राज्य उत्तरोत्तर प्रगति करे, तरक्की के नए आयाम गढ़े।

Chandrababu Naidu Biography : एन. चंद्रबाबू नायडू : जीवन परिचय और राजनीतिक इतिहास…जानें सफर में क्या हैं खास

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने में ओडिशा राज्य भी अपनी महत्वपूर्ण और प्रभावी भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य होने के नाते ओडिशा से हमारे आत्मीय संबंध हैं। हम ओडिशा और छत्तीसगढ़ के साझा हित और परस्पर विकास की दिशा में समर्पित होकर कार्य करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019