Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Odisha New CM Mohan Majhi : ओडिशा सीएम मोहन चरण माझी का सपथ ग्रहण आज ....पीएम भी होंगे मौजूद

Uma Verma
Odisha New CM Mohan Majhi
X

Odisha New CM Mohan Majhi

Odisha New CM Mohan Majhi

Odisha New CM Mohan Majhi : भाजपा पहली बार ओडिशा में अपनी सरकार बनाने जा रही है। भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण 12 जून यानी आज होना है। क्योंझर से विधायक मोहन चरण माझी भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे।

Breaking News : रायपुर में आज 2 घंटे सभी पेट्रोल पंप रहेंगे बंद….जानें टाइमिंग

Odisha New CM Mohan Majhi : माझी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:30 बजे पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे होगा। इसके लिए भुवनेश्वर के जनता मैदान को संवारा जा रहा है। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री और जानी-मानी हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।

Actress Noor Malabika Suicide : नूर मल्बिका दास की आत्महत्या के बाद सामने आया परिवार का बड़ा बयान…

माझी के नाम का एलान 11 जून को हुई विधायक दल की बैठक में किया गया। भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेता राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। सीएम चुने जाने के बाद माझी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी जाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019