Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Odisha CM: बीजेपी की पहली सरकार, क्या जी.सी मुर्मू होगे मुख्यमंत्री ??

Asian News
Odisha CM: बीजेपी की पहली सरकार, क्या जी.सी मुर्मू होगे मुख्यमंत्री ??
X

Odisha CM

लोकसभा चुनाव 2024 में जहां एनडीए को प्रत्यक्ष बहुमत मिला तो वही लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से पीछे चूक गई और इस लोकसभा चुनाव में खास बात यह रही कि भारतीय जनता पार्टी ने उड़ीसा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 78 सीटों पर जीत दर्ज की अब उड़ीसा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है |

Odisha CM

पहली सरकार कौन-कौन मुख्यमंत्री पद के दावेदार
भारतीय जनता पार्टी पहली बार उड़ीसा में सरकार बनाने जा रही है और उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर आ रही है ,क्योंकि इस रेस पर कई दावेदारों के नाम आ रहे थे जिनमे धर्मेंद्र प्रधान का नाम सबसे ऊपर था पर कल हुई मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में धर्मेंद्र प्रधान ने पुनः मंत्री के रूप में शपथ ली इसके बाद से वो उड़ीसा के मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर हो चुके है|

Odisha CM

धर्मेंद्र प्रधान के बाद एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है जीसी मुरमू गिरीश चंद्र मुर्मू गिरीश चंद्र मुर्मू वर्तमान में भारत के सीएजी के पद पर आसीन है इसके साथ ही वो जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल कभी पद संभाल चुके हैं जानकारी के मुताबिक मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं और पूर्व में मोदी के गुजरात मुख्यमंत्री कार्यकाल में उनके सचिव की भूमिका भी निभा चुके हैं हुए मूलत उड़ीसा के मयूरभंज से ताल्लुक रखते हैं |

Odisha CM

गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 के गुजरात केडर के आईएसआई अधिकारी रहे, वे नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में उनके प्रमुख सचिव थे एवं वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के सचिव के पद पर भी थे | उन्हें 2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षा पैनल का उपाध्यक्ष भी चुना गया था |इसके साथ ही उन्हें 2024 से 2047 के कार्यकाल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का बाहरी लेखा परीक्षक चुना गया था वह 2019 से 2023 तक भी इस पद पर आसीन रहे |

12 जून को शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री

उड़ीसा में नव निर्वाचित भाजपा सरकार के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कुछ आंशिक बदलाव किए गए हैं यह समारोह जो 10 जून 2024 को होना था उसे 12 जून 2024 कर दिया है ,बताया जा रहा है की आज या कल में ही उड़ीसा के नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो सकती है |


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019