Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Obscene dance video viral: महिला डांसर पर रोजगार सहायक ने उड़ाए नोट, Video वायरल होते ही नौकरी से बर्खास्त

Obscene dance video viral
X

Obscene dance video goes viral: बैकुंठपुर। कोरिया जिले के जनपद पंचायत सोनहत स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में नाचा कार्यक्रम में एक रोजगार सहायक द्वारा महिला डांसर के ऊपर नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने रोजगार सहायक जिंदरसाय सोनवानी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोजगार सहायक मस्ती करते हुए नोट उड़ा रहा है।

Obscene dance video goes viral: जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में पोड़ी, सोनहत समेत आस-पास के गांवों के लोग डांस देखने आए थे। इस दौरान रोजगार सहायक जिंदर साय ने महिला डांस पर नोट उड़ाए। इसका वीडियो मोबाइल पर बनाकर वहां मौजूद लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Obscene dance video goes viral: घटना को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत सोनहत ने पहले संबंधित रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-03 के तहत नौकरी से बर्खास्त कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019