Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Numerology: बिजनेस में काफी सफल होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, जानें क्या कहती है न्यूमरोलॉजी

Asian News
Numerology:
X

Numerology:

Numerology: धर्म डेक्स: हिंदू धर्म में अंक ज्योतिष (Numerology) का विशेष महत्व माना गया है। जन्मतिथि से व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन की दिशा का अनुमान लगाया जा सकता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 बनता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि देव होते हैं, जो न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 8 में जन्म लेने वाली लड़कियों का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है।

Numerology: शनि देव की कृपा

मूलांक 8 की लड़कियों पर शनि देव की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लड़कियां कर्म में विश्वास रखने वाली होती हैं और न्यायप्रिय स्वभाव की होती हैं। इन्हें किसी भी स्थिति में सही और गलत का स्पष्ट ज्ञान रहता है। ये हमेशा सच्चाई और न्याय के पक्ष में खड़ी रहती हैं और हर काम में संतुलन बनाए रखना पसंद करती हैं।

Numerology: स्वभाव और व्यक्तित्व

मूलांक 8 में जन्मी लड़कियां स्वभाव से गंभीर और शांत स्वभाव की होती हैं। ये शर्मीली होती हैं और किसी नए व्यक्ति से मिलने पर बहुत सोच-समझकर व्यवहार करती हैं। अपने दिल की बातें ये किसी से आसानी से साझा नहीं करतीं। ये गहराई से सोचने वाली, परिपक्व और जिम्मेदार होती हैं। हर निर्णय ये तर्क और विवेक के आधार पर लेती हैं।

Numerology: मेहनती और आत्मविश्वासी

मूलांक 8 की महिलाएं अत्यंत मेहनती और दृढ़ निश्चयी होती हैं। ये अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करती हैं। आत्मविश्वास और ईमानदारी इनके व्यक्तित्व की पहचान होती है। झूठ या दिखावे से इन्हें बिल्कुल लगाव नहीं होता। अपने कर्मों के बल पर ये सफलता हासिल करती हैं और जीवन में स्थिरता प्राप्त करती हैं।

Numerology: रहस्यमयी व्यक्तित्व

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 की लड़कियां स्वभाव से रहस्यमयी (mysterious) होती हैं। ये अपने विचारों को तुरंत प्रकट नहीं करतीं और किसी भी विषय को गहराई से समझना पसंद करती हैं। ये जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेतीं, बल्कि हर स्थिति का सूक्ष्म विश्लेषण करने के बाद ही आगे बढ़ती हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019