Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

निर्मला सीतारमण : वित्त मंत्री से रेस्तरां मालिक के सवाल पर मचा बवाल

Uma Verma
निर्मला सीतारमण
X

निर्मला सीतारमण

तमिलनाडु। निर्मला सीतारमण के सामने तमिलनाडु के एक प्रसिद्ध रेस्तरां समूह के मालिक ने जीएसटी की जटिलताओं की चर्चा की थी। केंद्रीय वित्त मंत्री से हुई इस बातचीत का वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें निजता के हनन का मामला सामने आया है। मामले के तूल पकड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ के अन्नामलाई ने निजी बातचीत का वीडियो साझा करने के लिए क्षमा मांगी है।

निर्मला सीतारमण : क्या है पूरा मामला

दरअसल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो उस वक़्त का बताया जा रहा है , जब वित्त मंत्री सीतारमण तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई एक एमएसएमई बैठक में शिरक़त करने पहुंची थी.

इस बीच रेस्तरां समूह अन्नपूर्णा होटल के प्रबंध निदेशक श्रीनिवासन ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की कठिनाइयों को वित्त मंत्री के सामने रखा। इन सवालों के लिए श्रीनिवासन को केंद्रीय वित्त मंत्री से क्षमा भी मांगनी पड़ी।

निर्मला सीतारमण मामले में गरमाई सियासत

इस मामले पर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस और डीएमके ने श्रीअन्नपूर्णा रेस्तरां के मालिक श्रीनिवासन का सरेआम अनादर करने के लिए भगवा पार्टी की जमकर निंदा की है। लगातार हो रही निंदा के बीच, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने निजी बातचीत का वीडियो साझा करने के लिए लोगों से माफ़ी मांगी है।

अन्नामलाई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'बीजेपी तमिलनाडु की तरफ से, मैं अपने कार्यकर्ताओं के कृत्य के लिए ईमानदारी से क्षमा मांगता हूं, जिन्होंने एक सम्मानित व्यापारी और हमारे वित्त मंत्री के बीच एक निजी बातचीत को सोशल मीडिया पर शेयर किया। मैंने अन्नपूर्णा रेस्तरां सीरीज के

मालिक थिरु श्रीनिवासन अवल से बातचीत की, ताकि गोपनीयता के इस उल्लंघन के लिए दुःख जताया जा सके। अन्नपूर्णा श्रीनिवासन अन्ना तमिलनाडु के व्यावसायिक घराने के एक प्रमुख स्तंभ हैं, जो राज्य और देश की आर्थिक बढ़ोत्तरी में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि वे इस मसले को उचित सम्मान के साथ समाप्त करें.'.

राहुल ग़ांधी ने दागा सवाल

इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब कोयंबटूर में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट सरीखे छोटे व्यवसाय के मालिक हमारे सरकारी कर्मचारियों से सरलीकृत जीएसटी व्यवस्था की जानकारी मांगते हैं,

तो उनका सरेआम अनादर किया जाता है। वहीं दूसरी ओर , जब कोई अरबपति मित्र नियमों की धज्जियां उड़ाता है, कानून को ताक पर रखता है या फिर राष्ट्रीय संपत्ति हासिल करता है, तो मोदी जी लाल कालीन बिछा देते हैं.'.......

राहुल गाँधी ने जड़ा सियासी चौका

राहुल ने मौका देख कर चौका मारते हुए कहा, 'हमारे छोटे कारोबारी पहले ही नोटबंदी, जटिल बैंकिंग सिस्टम, कर वसूली और विनाशकारी जीएसटी जैसे जटिल मामलों को झेल चुके हैं। जब सत्ता में बैठे लोगों के नाजुक घमंड़ को ठेस पहुंचती है, तो ऐसा लगता है कि अपमान ही वह चीज है

जो वे देंगे.'क्या कहते हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष असल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कोयंबटूर में जीएसटी दरों की जटिलताओं पर चिंता व्यक्त करने पर एक स्थानीय उद्यमी, श्रीनिवासन, का उपहास उड़ाया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था ....

बातचीत का वीडियो हुआ था वायरल

असल में BJP की तमिलनाडु इकाई ने अन्नपूर्णा होटल के मालिक श्रीनिवासन की ओर से कार्यक्रम के बाद निजी बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री से माफ़ी मांगने का वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है।

निर्मला सीतारमण एक मीटिंग के दौरान, तमिलनाडु में एक लोकप्रिय रेस्तरां समूह अन्नपूर्णा के अध्यक्ष ने खाद्य पदार्थों पर अलग-अलग जीएसटी दरों के कारण रेस्तरां मालिकों के सामने पेश आने वाली चुनौतियों से वित्त मंत्री को अवगत कराया था।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि क्रीम से भरे बन पर 18% GST लगाया जाता है, जबकि जनरल बन पर कोई GST नहीं है। "मिठाई पर 5% भी GST है, जबकि नमकीन पर 12%.... ग्राहक अक्सर कहते हैं कि आप बस मुझे बन दे दो, उसमें मैं खुद क्रीम और जैम डाल दूंगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019