Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

New Year Hangover : पार्टी के बाद तुरंत राहत पाने के आसान घरेलू उपाय...

Puja Rahi
New Year Hangover : पार्टी के बाद तुरंत राहत पाने के आसान घरेलू उपाय...
X

New Year Hangover : पार्टी के बाद तुरंत राहत पाने के आसान घरेलू उपाय…

नए साल का स्वागत दुनियाभर में धूमधाम से किया गया और इस दौरान पार्टियों में जमकर जश्न मनाया गया। लेकिन अगर पार्टी के बाद शराब के सेवन से हैंगओवर हो गया है, तो यह आपकी सुबह को थका देने वाला बना सकता है। हैंगओवर के कारण सिरदर्द, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप जल्दी राहत पा सकते हैं।

पानी पिएं ज्यादा से ज्यादा

शराब के कारण शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे कमजोरी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। हैंगओवर से राहत पाने के लिए सुबह उठते ही खूब सारा पानी पिएं। नारियल पानी या नींबू पानी पीना भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इनमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं और डिहाइड्रेशन को दूर करते हैं।

अदरक की चाय

अदरक वाली कड़क चाय पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है। अगर चाय न पसंद हो तो आप अदरक के छोटे टुकड़े को भी चबाकर खा सकते हैं। यह पेट की जलन को शांत करता है और हैंगओवर जल्दी कम करता है।

3. गुनगुने पानी से नहाएं

गुनगुने पानी से नहाने से शरीर को ताजगी और राहत मिलती है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और सिरदर्द कम होता है। यह शरीर को रिलैक्स करके अच्छी नींद आने में भी मदद करता है, जिससे हैंगओवर जल्दी खत्म हो जाता है।

फल और जूस का सेवन करें

फलों में मौजूद प्राकृतिक शर्करा (फ्रक्टोज़) शराब को जल्दी डिटॉक्स करने में मदद करती है। संतरे का रस या सेब का जूस पीना हैंगओवर कम करने का बेहतरीन उपाय है। केला खाना भी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह पोटैशियम की कमी को पूरा करता है और ऊर्जा प्रदान करता है।

पौष्टिक नाश्ता करें

हल्का लेकिन पौष्टिक नाश्ता करें, जैसे टोस्ट और अंडे। यह पाचन को बेहतर करता है और ऊर्जा प्रदान करता है। सूप या दाल का सेवन भी शरीर को रिकवर करने में मदद करता है।

पर्याप्त आराम करें

शरीर को आराम और नींद की जरूरत होती है। शराब के प्रभाव को पूरी तरह खत्म होने में समय लगता है, इसलिए खुद को समय दें और आराम करें।

इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप पार्टी के बाद जल्दी सामान्य महसूस कर सकते हैं और नए साल की शुरुआत ऊर्जा और ताजगी के साथ कर सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019