Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

New Year 2026: इस जिले में नए साल के जश्न पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी

Asian News
New Year 2026
X

New Year 2026

New Year 2026: बरेली: नववर्ष 2026 के स्वागत में शहरवासियों का उत्साह चरम पर है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नए साल के जश्न में किसी भी प्रकार का हुड़दंग या सड़क पर गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति या आयोजक कानून का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

New Year 2026: एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा, "नववर्ष का उत्सव सभी के लिए खुशी का अवसर है, लेकिन इसे शांतिपूर्ण और नियमों के दायरे में मनाया जाना चाहिए। सड़कों पर अराजकता, शोर-शराबा या किसी को परेशान करने वाली गतिविधियां बिल्कुल सहन नहीं की जाएंगी। कार्यक्रम आयोजकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि उनके आयोजनों में कानून-व्यवस्था बाधित न हो।"

New Year 2026: यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शहर में भारी वाहनों (आवश्यक सामग्री को छोड़कर) का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं:

New Year 2026: बरेली में नववर्ष के अवसर पर भारी वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। बदायूं से बरेली की ओर आने वाले भारी वाहन भमोरा, देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर होते हुए बड़ा बाईपास से ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंच सकेंगे। वहीं, बदायूं की ओर से लखनऊ, शाहजहांपुर तथा पीलीभीत की दिशा में जाने वाले वाहन देवचरा चौराहे से दातागंज और फतेहगंज पूर्वी होते हुए बड़े बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे।

लखनऊ और शाहजहांपुर की तरफ से बदायूं जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा चौराहा और भमोरा होते हुए बदायूं पहुंचेंगे। पीलीभीत तथा नैनीताल की ओर से बदायूं आने वाले वाहन बड़ा बाईपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा चौराहा और भमोरा के रास्ते अपनाएंगे। दिल्ली, मुरादाबाद तथा रामपुर की दिशा से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा चौराहा और भमोरा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। यातायात पुलिस ने सभी चालकों से इन वैकल्पिक मार्गों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

New Year 2026: इसके अलावा, थाना प्रभारियों को प्रमुख चौराहों जैसे झुमका तिराहा, विलवा, इन्वर्टिस तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहे पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। शहरवासियों से अपील की गई है कि डायवर्जन का पालन करें ताकि जाम की स्थिति न बने।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019