Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

New National President: बीजेपी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, जून में मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Dev Verma
New National President: बीजेपी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, जून में मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष...
X

New National President: बीजेपी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, जून में मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष…

New National President: नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब संगठनात्मक फेरबदल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में चुना जा सकता है, और इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया जून के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है। जेपी नड्डा का बढ़ा हुआ कार्यकाल अब समाप्ति की ओर है, और नए नेतृत्व की अटकलें दिल्ली से लेकर राज्यों तक चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। नड्डा जनवरी 2020 में अध्यक्ष बने थे और उनका कार्यकाल पहले 2023 तक था, जिसे लोकसभा चुनाव तक के लिए बढ़ाया गया था।

New National President: कैसे होगा चुनाव

भाजपा संविधान के अनुसार यह चुनाव कई चरणों में संपन्न होगा। पहले राज्यों में संगठनात्मक चुनाव, फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, जांच और मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद की अधिसूचना जून के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है।

New National President

New National President: नया अध्यक्ष जल्द घोषित हो सकता है

पीएम मोदी के नागपुर दौरे के बाद पार्टी में संगठनात्मक चुनावों को लेकर चर्चा तेज हुई थी, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते प्रक्रिया कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई थी। अब स्थिति सामान्य होने के बाद यह कवायद फिर से रफ्तार पकड़ रही है। अनुमान है कि जून में नए अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है, ताकि अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को समय मिल सके।

New National President

New National President: कौन हो सकता है अगला अध्यक्ष

पार्टी के भीतर चर्चाएं हैं कि भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान इस रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि, धर्मेंद्र प्रधान के पास शिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ संगठनात्मक अनुभव भी है, जिससे उनके नाम पर आम सहमति बनने की संभावना ज्यादा जताई जा रही है। इससे पहले भी यह जोड़ी कई राज्यों में भाजपा की चुनावी सफलता की कुंजी रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019