Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

New Delhi : सुनीता केजरीवाल का मेगा रोड शो आज...

Asian News
New Delhi : सुनीता केजरीवाल का मेगा रोड शो आज...
X

New Delhi : सुनीता केजरीवाल का मेगा रोड शो आज…

New Delhi : तिहाड़ में बंद मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में पत्नी सुनीता केजरीवाल की मेगा रोड शो के जरिये राजनीति में एंट्री होगी। मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि वे पहली बार आप के चुनावी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी।

New Delhi : अभी तक ऐसे कार्यक्रम के प्रमुख मुख्यमंत्री केजरीवाल हुआ करते थे। उनके जेल जाने के बाद इस कमी को दूर करने के लिए सुनीता चुनावी मैदान में होंगी। शनिवार को सुनीता पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मेगा रोड शो से प्रचार की शुरुआत करेंगी। रविवार को पश्चिमी दिल्ली में जनता से केजरीवाल के लिए समर्थन मांगेगी।

वे दिल्ली के अलावा पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी आप प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में भाजपा के लिए अलग माहौल बन गया है। लोग पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री को क्यों गिरफ्तार किया गया। हर कोई इस गिरफ्तारी के खिलाफ है।

दिल्ली-पंजाब की जनता केजरीवाल के साथ खड़ी है। रोड शो के दौरान सुनीता के साथ स्थानीय विधायक भी प्रचार करेंगे। रोड शो जिस विधानसभा क्षेत्र से निकलेगा, उसमें स्थानीय विधायक सहित अन्य नेता शामिल होंगे। रोड शो के माध्यम से पार्टी जनता के सामने अपनी बात रखेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019