Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने फिर लहराया भारत का परचम, ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट में जीता गोल्ड मेडल

Neeraj Chopra
X

Neeraj Chopra

Neeraj Chopra: नई दिल्ली : भारत के गोल्डन बॉय और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में आयोजित गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नीरज ने 85.29 मीटर का शानदार थ्रो किया, जिससे उन्होंने अन्य सभी प्रतिभागियों को पछाड़ दिया और पहला स्थान हासिल किया।

Neeraj Chopra: हालांकि नीरज की शुरुआत आसान नहीं रही। उन्होंने पहले राउंड में फाउल किया, लेकिन दूसरे राउंड में वापसी करते हुए 83.45 मीटर का थ्रो फेंका। इसके बाद तीसरे राउंड में उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी और 85.29 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर जीत पक्की कर दी। इस प्रदर्शन ने उन्हें प्रतियोगिता का विजेता बना दिया।

Neeraj Chopra: दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के डोव स्मिट रहे, जिन्होंने 84.29 मीटर का थ्रो किया। वहीं ग्रेनेडा के पीटर एंडरसन ने 83.63 मीटर का थ्रो कर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। पीटर का यह थ्रो उनके पहले प्रयास में आया, लेकिन वे बाद के राउंड में अपनी दूरी नहीं बढ़ा सके।यह जीत नीरज के करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले उन्होंने 2018 में IAAF कॉन्टिनेंटल कप में ओस्ट्रावा में हिस्सा लिया था, जहां वे 80.24 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे थे। लेकिन इस बार नीरज ने ओस्ट्रावा की धरती पर अपना जलवा बिखेर दिया और स्वर्ण पदक जीतकर पुरानी कसर पूरी कर दी।

Neeraj Chopra: नीरज का यह साल अभी तक शानदार रहा है। इससे पहले उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया था। उन्होंने पोलैंड के चोरजोव में जानूस कुसोसिन्की मेमोरियल टूर्नामेंट में भी 86.12 मीटर थ्रो कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अब नीरज 5 जुलाई से बेंगलुरु क्लासिक में भाग लेंगे, जिसमें विश्वस्तरीय खिलाड़ी पीटर्स और रोहलेर भी शिरकत करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019