Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Neeraj Chopra: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को मिला बड़ा सम्मान, बने टेरिटोरियल आर्मी में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल

Neeraj Chopra
X

Neeraj Chopra

Neeraj Chopra: नई दिल्ली: भारत के जेवलिन थ्रो स्टार और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नीरज को सितारे लगाकर सम्मानित किया। इससे पहले नीरज सूबेदार मेजर के पद पर थे।

Neeraj Chopra: नीरज को यह उपाधि सेना ने उनकी असाधारण खेल उपलब्धियों के लिए 14 मई 2025 को प्रदान की थी, जो 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी हुई। उन्होंने 2016 में नायब सूबेदार के रूप में भारतीय सेना जॉइन की थी और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर 2022 में सूबेदार मेजर बने थे। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य-पिता सतीश चोपड़ा, मां सरोज देवी, पत्नी हिमानी और चाचा भीम चोपड़ा-भी मौजूद रहे।

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड और पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। हालांकि हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा, लेकिन उनकी यह उपलब्धि सेना और खेल जगत दोनों के लिए गर्व का क्षण बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019